BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल, अब लखनऊ में होगा भारत-श्रीलंका का पहला टी-20
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। अब पहला टी-20 मुकाबला उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खेला जाएगा और अगले दो मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो आईसीसी विश्व …
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। अब पहला टी-20 मुकाबला उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खेला जाएगा और अगले दो मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 का हिस्सा होगी।
? NEWS ?: BCCI announces a change in schedule for the upcoming @Paytm Sri Lanka Tour of India. #INDvSL #TeamIndia
More Details ?
— BCCI (@BCCI) February 15, 2022
बीसीसीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लखनऊ अब पहले टी-20 मैच की मेजबानी करेगा, जबकि अगले दो मैच धर्मशाला में खेले जाएंगे। अब पहला टेस्ट मैच 4 से 8 मार्च तक मोहाली में, जबकि दूसरा टेस्ट 12 से 16 मार्च तक बेंगलुरु में खेला जाएगा।
संशोधित किया गया कार्यक्रम इस प्रकार है
24 फरवरी- पहला टी 20, लखनऊ
26 फरवरी- दूसरा टी20, धर्मशाला
27 फरवरी- तीसरा टी20, धर्मशाला
4-8 मार्च- पहला टेस्ट, मोहाली
12-16 मार्च- दूसरा टेस्ट (डे-नाइट), बेंगलुरु
ये भी पढ़ें : पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का पैन कार्ड खोया, पीएम मोदी को टैग कर मांगी मदद
