रुद्रपुर: दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही ससुरालियों पर मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जान से मारने के इरादे से जहरीला पदार्थ देने का आरोप भी लगाया है। पुराना खेड़ा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई …

रुद्रपुर, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही ससुरालियों पर मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जान से मारने के इरादे से जहरीला पदार्थ देने का आरोप भी लगाया है।

पुराना खेड़ा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी 30 नवंबर 2020 को जसपुर निवासी रजत के साथ की थी।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसको लेकर पंचायत भी हुई।

आरोप है कि कार की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई और उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया। जिसमें किसी तरह उनकी बेटी की जान बची। पुलिस ने रजत, प्रमोद कुमार, कुमकुम रानी और सोनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार