पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितयों में युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में सिंधौरा बिंदुआ गांव के एक युवक की मौत हो गई। उसका शव अपने ही मकान में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर दियोरियाकलां पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिवार के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में छानबीन …

बीसलपुर,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में सिंधौरा बिंदुआ गांव के एक युवक की मौत हो गई। उसका शव अपने ही मकान में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर दियोरियाकलां पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिवार के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में छानबीन कराई जा रही है।

कोतवाली दियोरियाकलां क्षेत्र के गांव सिंधौरा बिंदुआ गांव निवासी 22 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र कालीचरण हेयर कटिंग की दुकान करता था। सोमवार रात को वह पहले बिना बताए घर से चला गया था। कुछ देर बाद वापस आया और चुपचाप अपने कमरे में चला गया। दूसरे दिन मंगलवार सुबह करीब छह बजे मां उर्मिला देवी मकान की सफाई करते हुए उसके कमरे में पहुंची तो अरविंद का शव कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला।

मां के चीख पुकार करते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। पूरे गांव में युवक की मौत का शोर मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसओ अचल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि अरविंद के दोनों मोबाइल गायब है।

दो दिन पहले कुछ लोगों से विवाद होने की भी जानकारी दी। इसी के चलते हत्या का अंदेशा परिजन जताते रहे। पुलिस ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। पुलिस ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी जुटाने में लगी रही। हालांकि अभी कोई खास तथ्य निकलकर सामने नहीं आ सका है।

ये भी पढ़ें-

बिजनौर: 20 फिट की ऊंचाई से गिरकर मजूदर की मौत

संबंधित समाचार