नैनीताल: मतदान करने गए व्यक्ति की दुकान पर चोरों ने हाथ किया साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नैनीताल। नैनीताल के ज्योलीकोट स्थित गाजा क्षेत्र में एक दुकान के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ज्योलीकोट में सरियाताल,  गाजा रोड पर स्थित …

अमृत विचार, नैनीताल। नैनीताल के ज्योलीकोट स्थित गाजा क्षेत्र में एक दुकान के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ज्योलीकोट में सरियाताल,  गाजा रोड पर स्थित दुकान संचालक हरपाल सिंह की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि सोमवार को मतदान के दिन उनकी दुकान बंद थी। इस बीच उन्हें पड़ोसी दुकानदार मन्नू ने सूचना दी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। दुकान में देखने पर पाया कि गैस सिलेंडर चोरी किया गया है। हरपाल ने मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण में जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार