बरेली: परसाखेड़ा स्टांग रूम पर फोर्स तैनात
बरेली ,अमृत विचार। मतदान के बाद नौ विधानसभा सीटों पर लड़ने वाले विधानसभा प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इन ईवीएम को परसाखेड़ा के पास बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। वहां किसी तरह का कोई खेल न हो सके इसलिए स्ट्रांग रूम के बाहर और अंदर पुलिस फोर्स के साथ …
बरेली ,अमृत विचार। मतदान के बाद नौ विधानसभा सीटों पर लड़ने वाले विधानसभा प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इन ईवीएम को परसाखेड़ा के पास बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। वहां किसी तरह का कोई खेल न हो सके इसलिए स्ट्रांग रूम के बाहर और अंदर पुलिस फोर्स के साथ साथ सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। यहां पर पुलिस और अर्ध सैनिक बल 24 घंटे तैनात रहेगा।
सोमवार को जिले में हुए नौ विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद केंद्रों से ईवीएम को सुरक्षा में परसाखेड़ा तक लाया गया और बाद में उन्हें सुरक्षा में स्टांग रूम तक पहुंचाया गया। मंगलवार तड़के 5 बजे तक ईवीएम जमा की गई और फिर उसके बाद स्टांग रूम को डीएम और एसएसपी समेत विधानसभा प्रभारियों की मौजूदगी में बंद कर दिया गया।
वहां पर कोई किसी तरह की खुराफात न कर सकें। इसलिए स्टांग रूम के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके साथ ही स्टांग रूम के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। जिनपर लगातार नजर रखी जा रही है। स्टांग रूम के आस पास पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। जहां तीन शिफ्टों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें-
