गायक Bappi Lahiri के निधन पर शोक में डूबा फिल्म जगत, अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि
मुंबई। फिल्म जगत के मशहूर गायक व संगीतगार Bappi Lahiri का आज बुधवार को मुंबई एक हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन के बाद फिल्म जगत समेत पूरे देशभर में शोक की लहर है। बप्पी लहरी के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक का मौहाल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने Bappi Lahiri को …
मुंबई। फिल्म जगत के मशहूर गायक व संगीतगार Bappi Lahiri का आज बुधवार को मुंबई एक हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन के बाद फिल्म जगत समेत पूरे देशभर में शोक की लहर है। बप्पी लहरी के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक का मौहाल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने Bappi Lahiri को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
अभिनेता अक्षय कुमार ने बप्पी लहरी के निधन पर शोक जाते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘आज हमने संगीत इंडस्ट्री से एक और रत्न खो दिया… बप्पी दा, आपकी आवाज मेरे सहित लाखों लोगों को नाचने का कारण थी। आपने अपने संगीत के जरिए से जो भी खुशियां लाईं, उसके लिए धन्यवाद। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ओम शांति।’
Today we lost another gem from the music industry… Bappi Da,your voice was the reason for millions to dance, including me. Thank you for all the happiness you brought through your music. My heartfelt condolences to the family. Om Shanti ??
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 16, 2022
#i am a disco dancer
# mumbai se aya mera dost
n many All time favourites of every young generationHe created a difference with his desi disco n indian melodies in hindi film music.
A noble talented master is no more but his music is with usRIP BHAPPI DA ??
— Subhash Ghai (@SubhashGhai1) February 16, 2022
वहीं बप्पी लहरी के निधन पर फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा, ‘बप्पी दा व्यक्तिगत रूप से बहुत प्यारे थे। लेकिन, उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर के साथ हिंदी फिल्म संगीत के लिए एक और समकालीन शैली पेश की, शांति दादा आपकी कमी खलेगी।’ बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बप्पी लहरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Bappi Da was so endearing in person. But, his music had an edge. He introduced a more contemporary style to Hindi film music with Chalte Chalte, Suraksha & Disco Dancer.
? Shanti Dada? You will be missed— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 16, 2022
Rest in Peace Bappi da! #BappiLahiri pic.twitter.com/67QT9U7lgv
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) February 16, 2022
A heartfelt tribute to legendary music composer and pop culture singer #BappiLahiri Ji. May his soul rest in peace. My Condolences to the family.??
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) February 16, 2022
गायक अदनान सामी ने ट्विटर पर बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गायक के गानों की लाइन शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘वह भारत के पहले रॉस्क स्टार थे। वह प्यार और उदारता से भरे रहते थे! उन्हें याद किया गया। बप्पी दा की आत्मा को शांति मिले।’
“Dil Mein Ho Tum…
Aankhon Mein Tum…”??#RIP #BappiLahiri pic.twitter.com/AJwXdU6ebf— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) February 16, 2022
बता दें कि उन्होंने बतौर म्यूजिक डायरेक्टर भी खूब नाम कमाया था। बप्पी लहरी के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक का मौहाल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
