एली अवराम ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए दस वर्ष, भारत आने के लिए लगा दी अपनी पूरी जमा पूंजी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एली अबराम ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दस वर्ष पूरे कर लिये हैं। एली अवराम को भारत आए 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। एली अवराम के लिये फरवरी महीना बहुत ही खास है। एली अवराम इसी महीने में स्वीडन से भारत आई थी। एली ने कई सालों तक पैसे जमा किए …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एली अबराम ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दस वर्ष पूरे कर लिये हैं। एली अवराम को भारत आए 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। एली अवराम के लिये फरवरी महीना बहुत ही खास है। एली अवराम इसी महीने में स्वीडन से भारत आई थी। एली ने कई सालों तक पैसे जमा किए जिससे वे अपने सपनो को पूरा करने के लिए भारत आ सकें।
एली अवराम ने कहा, “मैं भारत आने के लिए पैसे जमा किया करती थी और यहां आकर अपने सपनो को पूरा करना चाहती थी, और अब वे सारे सपने धीरे धीरे साकार हो रहे हैं। मैं उन सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे इस 10 साल के सफर में मेरा साथ दिया, जो मेरे लिए फरिश्ते बनकर आए और मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ खड़े रहे, मुझे ढेर सारा प्यार दिया।
यह भी पढ़ें:-सानिया और हरडेका की जोड़ी दुबई टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
उन सारे निर्देशक , मेरे साथी जिन्होंने मुझे अपने साथ काम करने का अवसर दिया। दस साल का यह सफर बहुत ही उतार चढ़ाव से भरपूर रहा पर उम्मीदों ने साथ कभी नही छोड़ा। इस देश ने मुझे जीवन के कई मायनों को सिखाया और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया है।” एली अवराम जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ गुड बॉय और टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत में नजर आयेंगी।
इसके अलावा एली दो और रीजनल फिल्म में भी नज़र आएंगी।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र: तेंदुए का सिर प्लास्टिक के डिब्बे में फंसा, दो दिन बाद बाहर निकाला गया
