यादें शेष: बप्पी दा ने ‘ऊह ला ला’ और ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ गानों को अपनी आवाज देकर बना दिया एवरग्रीन
मुंबई। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज गायक और म्यूजिक कंपोजर Bappi Lahiri आज सुबह मुबंई के एक हॉप्पिटल में इलाज के दौरान निधान हो गया। वह 69 साल के थे। उनके निधन से बॉलीवुड समेत पुरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि Bappi Lahiri ने हिंदी सिनेमा के कई गानों में …
मुंबई। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज गायक और म्यूजिक कंपोजर Bappi Lahiri आज सुबह मुबंई के एक हॉप्पिटल में इलाज के दौरान निधान हो गया। वह 69 साल के थे। उनके निधन से बॉलीवुड समेत पुरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि Bappi Lahiri ने हिंदी सिनेमा के कई गानों में शानदार संगीत दिया था। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज देकर एवरग्रीन बना दिया है। इन गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
बता दें कि Bappi Lahiri को फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग बप्पी दा के नाम से जानते थे। आज हम आपको उनकी की आवाज में गाए सुपरहिट गानों से रूबरू करवाते हैं।
गाना- मौसम है गाने का, गुनगुनाने का
Bappi Lahiri ने पहली बार साल 1979 में आई फिल्म सुरक्षा के लिए गाना गाया था। उनके इस गाने ने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता बटोरी थी। ‘मौसम है गाने का, गुनगुनाने का’ गाने को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया था।
गाना- आई एम ए डिस्को डांसर
इस गाने ने Bappi Lahiri को रातों-रात एक सफल म्यूजिक डायरेक्टर बना दिया था। यह गाना मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर का है। फिल्म आई एम ए डिस्को डांसर साल 1982 में आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। जिसका म्यूजिक बप्पी लहरी ने दिया था।
गाना- यार बिना चैन कहां रे
Bappi Lahiri ने यह गाना साल 1985 में आई फिल्म साहेब के लिए गाया था। इस गाने को अभिनेता अनिल कपूर पर फिल्माया गया था। इस गाने को आज भी संगीत प्रेमी खूब पसंद करते हैं।
गाना- तम्मा तम्मा लोगे, तम्मा
यह गाना संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की हिट फिल्म थानेदार का ह । यह फिल्म साल 1990 में आई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को जितना पसंद किया था उतना की यह गानों दर्शकों के दिलों पर छाया रहा। ‘तम्मा तम्मा लोगे’ गाने को साल 2017 में वरुण धवन की बद्रीनाथ की दुल्हनिया में रिक्रिएट किया गया था।
गाना- ऊह ला ला
लंबे अंतराल के बाद बप्पी लहरी ने विद्या बालन, इमरान हाशमी और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म डर्टी पिक्चर के लिए गाना गाया था। यह फिल्म साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बप्पी लहरी के इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था।
गाना- तूने मारी एंट्री यार
Bappi Lahiri ने इस सुपरहिट गाने को फिल्म गुंडे के लिए गाना गाया था। इस गाने को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अभिनेता रणबीर सिंह और अर्जुन कपूर पर फिल्माया गया था। यह फिल्म गुंडे साल 2013 में आई थी।
इनके अलावा Bappi Lahiri ने और भी कई हिट गाने गाने, जो आज भी लाखों दर्शकों के पहली पसंद बने हुए हैं। वह 80 और 90 के दशक में सबसे ज्यादा हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहे। उन्होंने कई बड़े गायकों के साथ काम किया और हिंदी की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: छह साल के बालक से 14 वर्षीय किशोर ने किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
