अयोध्या: कुमारगंज अस्पताल के निकट मिले दो जिंदा व एक मृत अजगर, वन कर्मियों ने पकड़ा
मिल्कीपुर/अयोध्या। थाना क्षेत्र के पिठला गांव के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज के पास बुधवार दो जिंदा और एक मृत अजगर पाया गया। अस्पताल के निकट विशालकाय अजगरों के मिलने से हड़कंप मच गया। गंभीर बात यह है कि सूचना के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि वन …
मिल्कीपुर/अयोध्या। थाना क्षेत्र के पिठला गांव के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज के पास बुधवार दो जिंदा और एक मृत अजगर पाया गया। अस्पताल के निकट विशालकाय अजगरों के मिलने से हड़कंप मच गया। गंभीर बात यह है कि सूचना के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि वन कर्मी ही इन्हें यहां छोड़कर चले गए।
अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अजगर को देखने के लिए भारी भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही पीआरबी पुलिस टीम भी मौके पर आ गई। उसने भी वन विभाग को जानकारी दी। काफी समय बीत जाने के बाद बीट प्रभारी फॉरेस्ट गार्ड लोकेश कुमार शर्मा वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों जीवित अजगरों को पकड़ते हुए मृत पाए गए तीसरे अजगर को भी कब्जे में ले लिया। श्री शर्मा ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया है।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: दरोगा-सिपाही की पिटाई के बाद बानगंज में पुलिस का आतंक, ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार
