अलीगढ़: किसान से नकदी लूट ले गए बाइक सवार बदमाश
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले की कोतवाली अतरौली में बाइक सवार बदमाशों ने गुमराह के एक किसान को लूट लिया। पुलिस बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिले। खास बात यह है कि मतदान के बाद अलीगढ़ में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नौअरी भोजपुर निवासी कन्ही …
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले की कोतवाली अतरौली में बाइक सवार बदमाशों ने गुमराह के एक किसान को लूट लिया। पुलिस बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिले। खास बात यह है कि मतदान के बाद अलीगढ़ में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नौअरी भोजपुर निवासी कन्ही सिंह किसान हैं।
बुधवार को वह अतरौली के पैंठ चौराहे स्थित अनाज मंडी में 19000 रुपये की मक्का बेच कर अपने गांव जा रहे थे। पैंठ चौराहे से गांव जाने के लिए वह ई-रिक्शा में बैठ गए। जैसे ही वह ब्लाक के पास पहुंचे तो पीछे आए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने ई-रिक्शा को रोकते हुए उनसे कहा कि हिसाब के पर्चे में गड़बड़ है।
हमारे साथ वापस मंडी चलो। किसान बिना कुछ सोचे समडे ई-रिक्शा से उतर गया और उनकी बाइक पर बैठ गया। बाइक सवार उन्हें मंडी नही ले जाकर ब्लाक के सामने वाली सुनसान गली में ले गए। दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी जेब में रखे 19 हजार रुपये की नकदी को लूट कर फरार होने लगे।
जिस पर किसान ने शोर मचा डाला। शोर सुन स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों आता देख बाइक सवार नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए बदमाशों को काफी तलाशा मगर उनका कुछ पता नही चला।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामसनेहीघाट सड़क हादसे में मरे 6 लोगों की गूंज रुदौली तक पहुंची, परिजनों में मची चीख-पुकार
