बप्पी दा के निधन से परिवार सदमे में, बेटी रीमा की बांहों में ली आखिरी सांस…
मुंबई। महान संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा बालीवुड और देश शोक में डूब गया है। ऐसे में बप्पी लहरी के निधन पर लगातार नई नई खबरें सामने आ रही है। ताजी खबर में पता चला है कि बप्पी दा ने अस्पताल में …
मुंबई। महान संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा बालीवुड और देश शोक में डूब गया है। ऐसे में बप्पी लहरी के निधन पर लगातार नई नई खबरें सामने आ रही है। ताजी खबर में पता चला है कि बप्पी दा ने अस्पताल में आखिरी सांस अपनी बेटी रीमा लहरी की बाहों में ली। बेटी रीमा ही वो इंसान रहीं जिसके साथ आखिरी पलों में बप्पी दा साथ रहे।
बप्पी दा आखिरी पलों में बेटी रीमा से बात करते रहे। बप्पी दा के निधन से बेटी रीमा का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका पूरा परिवार दुखी है और रो रहा है। पूरा परिवार सदमें में है। बावीवुड के लोग लाहिरी हाउस पहुंचने लगे हैं और उनको श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़ें: बरेली: बस में चढ़ते वक्त महिला के पर्स से उड़ाए गहने और नकदी, शक के आधार पर महाराष्ट्र की दो महिलाएं हिरासत में
