डिस्को किंग’ के निधन पर क्रिकेटरों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘डिस्को किंग’ बप्पी लाहिरी के निधन पर क्रिकेट जगत ने बुधवार को शोक जताया। जाने माने संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का मुम्बई में निधन हो गया वह 69 वर्ष के थे। सचिन तेंदुलकर, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अन्य ने दिग्गज संगीतकार को श्रद्धांजलि दी। सचिन ने ट्विटर …
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘डिस्को किंग’ बप्पी लाहिरी के निधन पर क्रिकेट जगत ने बुधवार को शोक जताया।
जाने माने संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का मुम्बई में निधन हो गया वह 69 वर्ष के थे।
सचिन तेंदुलकर, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अन्य ने दिग्गज संगीतकार को श्रद्धांजलि दी। सचिन ने ट्विटर पर कहा, “ मैंने वास्तव में बप्पी दा के संगीत का आनंद उठाया, विशेष रूप से ‘याद आ रहा है’- इस गाने को ड्रेसिंग रूम में कई बार सुना। उनकी प्रतिभा वास्तव में अद्भुत थी। आप हम हमेश याद आएंगे बप्पी दा!”
I really enjoyed Bappi Da's music, especially “yaad aa raha hai” – heard it several times in the dressing room. The range of his talent was truly amazing.
आप हमेशा हमें याद रहोगे बप्पी दा! pic.twitter.com/NFougJVt8c— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 16, 2022
कोहली ने ट्वीट किया, “ भारतीय संगीत जगत के एक आइकन, बप्पी लाहिरी आप हमेशा याद आएंगे।”
A icon of the Indian music industry. Bappi Lahiri you will be missed. May you RIP ??
— Virat Kohli (@imVkohli) February 16, 2022
भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, “ बप्पी दा के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ .. आपके गाने हमेशा हमारे ड्रेसिंग रूम में बजाए जाते थे … परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।” उल्लेखनीय है कि दिग्गज गायक और संगीतकार का 69 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।
Very sad to hear about Bappi da.. your songs were always played in our dressing rooms.. #RIPbhappida Condolences to family and friends .. Om Shanti ?? pic.twitter.com/dHH0hmij78
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 16, 2022
बप्पी लाहिरी को बॉलीवुड में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1970-80 के दशक के अंत में ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’, ‘नमक हलाल’, ‘डांस डांस’ और ‘शराबी’ जैसी कई फिल्मों में लोकप्रिय गाने दिए। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘भंकस’ 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी 3’ के लिए था।
