हल्द्वानी: राज्य महिला हॉकी टीम का चयन 18 फरवरी से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सब जूनियर महिला, जूनियर महिला व सीनियर महिला हॉकी राज्य टीम की चयन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों से जरूरी कागजों के साथ हल्द्वानी स्टेडियम में पहुंने को कहा है। हॉकी उत्तराखंड के सचिव किशोर सिंह बाफिला ने पत्र जारी करते हुए कहा है …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सब जूनियर महिला, जूनियर महिला व सीनियर महिला हॉकी राज्य टीम की चयन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों से जरूरी कागजों के साथ हल्द्वानी स्टेडियम में पहुंने को कहा है।

हॉकी उत्तराखंड के सचिव किशोर सिंह बाफिला ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि 27 अप्रैल से 8 मई तक इम्फाल में सब जुनियर, 23 मार्च से तीन अप्रैल तक काकिनाड़ा में जूनियर महिला व 22 अप्रैल से तीन मई तक भोपाल में सीनियर महिला नेशनल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

सभी खिलाड़ी 18 फरवरी को हल्द्वानी स्टेडियम में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी प्रमाण पत्र, कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र व दो फोटो लेकर हल्द्वानी स्पोर्टस स्टेडियम में चयन के लिए पहुंचे।

 

संबंधित समाचार