बरेली: कल से शुरू होगा इज्जतनगर रेल मंडल का क्रिकेट प्रीमियर लीग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के रेल कारखाना का क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ कल यानी गुरुवार से होगा। जिसका शुभारांभ इज्जतनगर मंडल कारखाना के प्रबंधक राजेश अवस्थी करेंगे। क्रीड़ा संघ के मुताबिक रेल कर्मियों के बीच यह लीग मैच 9 फरवरी को होना था। मगर अधिक बारिश के कारण मैच को …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के रेल कारखाना का क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ कल यानी गुरुवार से होगा। जिसका शुभारांभ इज्जतनगर मंडल कारखाना के प्रबंधक राजेश अवस्थी करेंगे।

क्रीड़ा संघ के मुताबिक रेल कर्मियों के बीच यह लीग मैच 9 फरवरी को होना था। मगर अधिक बारिश के कारण मैच को स्थगित करना पड़ा था।

स्टेडियम में भरा था पानी
क्रीड़ा संघ के अनुसार जिन दिनों मैच होना तय था उन दिनों स्टेडियम में पानी भरने की वजह से मैच को स्थागित करना पड़ा था। मगर अब मौसम सही होने की वजह से अब इस मैच को गुरुवार से शुरू किया जा रहा है।

इस मैच में रेलवे की चार टीमों के बीच मुकाबला होगा। टीमों के कप्तान अपनी- अपनी टीम के साथ 9 बजे तक स्टेडियम में पहुचेंगे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बेटा बीमार रहता था तो पिता ने ही कर दी उसकी हत्या, शव नहर में फेंका

 

संबंधित समाचार