रुद्रपुर: बैंक में घुसकर प्रबंधक को पीटने के मामले पत्नी समेत अन्य पर रिपोर्ट
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने पहले एक निजी बैंक में घुसकर प्रबंधक को उसकी पत्नी व ससुरालियों द्वारा पीटकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में प्रबंधक ने नगदी और मोबाइल लूटने का आरोप भी लगाया है। इसके साथ ही बैंक की एक महिला कर्मी के साथ …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने पहले एक निजी बैंक में घुसकर प्रबंधक को उसकी पत्नी व ससुरालियों द्वारा पीटकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में प्रबंधक ने नगदी और मोबाइल लूटने का आरोप भी लगाया है। इसके साथ ही बैंक की एक महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप है। डेढ़ महीने पहले हुई इस घटना पर पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद तब कोई कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रीत विहार निवासी शैलेंद्र कुमार के अनुसार वह उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के बावली का मूल निवासी है। उसके अनुसार पिछले साल 29 दिसंबर को दोपहर वह अपनी शाखा कार्यालय आवास-विकास में काम रहा था। उसकी पत्नी सोनाली सुमन, सास शिवानी व साले निहाल एवं विक्रांत उर्फ देव अपने साथियों के साथ बैंक में घुस आये और उस पर हमला कर दिया।
स्टाफ के सामने जान से मारने की नीयत से कार्यालय से बाहर खींचने की कोशिश की। इन लोगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने तीस हजार की नगदी, एक महंगा मोबाइल व जरूरी दस्तावेज लूट लिए। यही नहीं हमलावर युवकों ने बैंक में मौजूद एक महिला कर्मी के साथ अश्लील हरकतें भी कीं।
इसकी सूचना 100 नंबर पर भी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी दी और निजी अस्पताल में इलाज भी करवाया। पूर्व में आवास विकास चौकी में तहरीर भी दी थी, लेकिन उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
