पीलीभीत: विवाहित प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी पहुंच गए हवालात
बरखेड़ा(पीलीभीत),अमृत विचार। पति की गैर मौजूदगी में विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की उस वक्त शामत आ गई जब उसे आहट पर प्रेमिका की सास ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने जांच की तो महिला ने प्रेमी पर लगे छेड़छाड़ के …
बरखेड़ा(पीलीभीत),अमृत विचार। पति की गैर मौजूदगी में विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की उस वक्त शामत आ गई जब उसे आहट पर प्रेमिका की सास ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने जांच की तो महिला ने प्रेमी पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों को नकार दिया। कानूनी कार्रवाई से भी इनकार कर दिया। इससे प्रेमी को राहत मिल सकी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का बीसलपुर क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग है। मंगलवार रात को महिला का पति काम से बाहर गया था। इस पर उससे मिलने के लिए प्रेमी पहुंच गया। प्रेमिका की सास को कमरे में आहट हुई। इस पर उसने ग्रामीणों को जमा किया और प्रेमी को पकड़ लिया। जिसके बाद प्रेमी पर छेड़छाड़ से आरोप लगा दिए गए।
सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और प्रेमी को हिरासत मे लेकर थाने आ गई। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की गई तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। महिला ने छेड़छाड़ के आरोप झुठला दिए और कार्रवाई से भी इनकार कर दिया है। युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
इटावा: कभी कल्याण सिंह के शंखनाद से शुरू होता था यहां भाजपा का चुनाव प्रचार, पढ़ें…
