लखनऊ: सड़क किनारे पेड़ काट रहे युवकों को वन विभाग ने दी क्लीन चिट, ग्रामीणों में रोष
बुलंदशहर। जिले में पेड़ काट रहे लोगों को वन विभाग द्वारा बचाने का मामला सामने आया है। बता दें कि भोपुर ग्राम में सुबह कुछ लोग सड़क किनारे लगे कि बकान्ध के पेड़ काट रहे थे। जैसे ही लोगों ने चोरों को पेड़ काटते देखा उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते …
बुलंदशहर। जिले में पेड़ काट रहे लोगों को वन विभाग द्वारा बचाने का मामला सामने आया है। बता दें कि भोपुर ग्राम में सुबह कुछ लोग सड़क किनारे लगे कि बकान्ध के पेड़ काट रहे थे। जैसे ही लोगों ने चोरों को पेड़ काटते देखा उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही पेड़ काट रहे चोर वहां से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने दो लोगों को दौड़कर पकड़ लिया।
इसके बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ काट रहे दोनों आरोपियों को बरी कर दिया और कहा कि बकानंध का पेड़ काटना प्रतिबंधित नहीं है। इन लोगों ने शीशम के पेड़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। ये पेड़ किसान का है। वहीं गांव वालों का कहना है कि बकांध और शीशम के पेड़ ग्राम समाज की भूमि पर हैं जिन्हें चोरी छिपे काटा जा रहा था। पेड़ काटने की घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
यह भी पढ़ें: उन्नाव: ‘बाबा मुख्यमंत्री को लैपटॉप और स्मार्ट फ़ोन चलाना नहीं आता, इसीलिए नहीं बांटे’
