यूपी से सिर्फ गुंडे और माफिया करेंगे पलायन: पीयूष गोयल
लखनऊ। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रदेश में किसी का भी पलायन नहीं होगा अब यहां से किसी का पलायन होगा तो सिर्फ गुंडे माफियाओं का ही पलायन होगा। बिना भेदभाव के उत्तर प्रदेश में सर्वागीण विकास का कार्य डबल इंजन की सरकार के माध्यम से संभव हो पाया है …
लखनऊ। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रदेश में किसी का भी पलायन नहीं होगा अब यहां से किसी का पलायन होगा तो सिर्फ गुंडे माफियाओं का ही पलायन होगा। बिना भेदभाव के उत्तर प्रदेश में सर्वागीण विकास का कार्य डबल इंजन की सरकार के माध्यम से संभव हो पाया है केंद्र में मोदी और राज्य में योगी की सरकार ने प्रदेश में चिकित्सा, स्वास्थ्य, सड़क परिवहन एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश को दूसरे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है ।
देश में मोदी जी के शासन में रोजगार के पैदा हुए अनेकों अवसर
उन्होंने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में आयोजित प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि 7 वर्षों में मोदी जी ने देश में व्यवस्था को बनाने का काम किया है और व्यापार एवं उद्योग के लिए उत्साह दिया है अनेको रोजगार के अवसर पैदा किए है।
बीजेपी की सरकार में साकार हो रहा राम मंदिर का स्वप्न
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में अतीक अहमद मुख्तार अंसारी जैसे गुंडे माफियाओं को टिकट देने की होड़ मची हुई है या कल पूरी तरह से गुंडे माफियाओं के द्वारा ही संचालित होने वाला दल है। वहीं, दूसरी तरफ मोदी-योगी की सरकार में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है यह हमारे लिए गर्व की बात है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन मनीष गुप्ता द्वारा आयोजित गोष्ठी में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: बरेली: नाबालिग लड़की की शादी कर रहे माता-पिता हुए पेश बाल विवाह
