लखनऊ: भाजपा ने तीन प्रत्याशियों की एक और सूची की जारी, पढ़ें…
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों की एक और सूची बुधवार को जारी की है। इस तरह भाजपा और सहयोगी दलों के कुल 400 प्रत्याशी अब तक घोषित हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में भाजपा ने सहयोगी अपना दल ‘एस’ के साथ सीटों की अदला-बदली की है। …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों की एक और सूची बुधवार को जारी की है। इस तरह भाजपा और सहयोगी दलों के कुल 400 प्रत्याशी अब तक घोषित हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में भाजपा ने सहयोगी अपना दल ‘एस’ के साथ सीटों की अदला-बदली की है। वाराणसी और सोनभद्र जिले में दोनों दलों के बीच सीटों का समझौता हो गया है।
इस सूची में दो जिलों वाराणसी और सोनभद्र के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। वाराणसी की सेवापुरी सीट से भाजपा ने नीलरतन पटेल नीलू को प्रत्याशी बनाया है। नीलरतन इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं, वर्ष 2017 में अपना दल एस प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे। भाजपा ने इसी जिले की रोहनिया विधान सभा सीट अपना दल एस को दी है, इस सीट से 2017 में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र नारायण सिंह चुनाव जीते थे। वर्ष 2012 में अपना दल एस प्रमुख व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल विधायक बनी थी।
यह भी पढ़ें: बप्पी दा के करियर को चमकाने में था लता मंगेशकर का हाथ, स्वर कोकिला के निधन से सदमे में थे महान संगीतकार
