बरेली: आज परचम कुशाई से होगा उर्स-ए-तहसीनी का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नबीरा-ए-आला हजरत मुफ्ती तहसीन मियां का 15 वां उर्स-ए-कादरी नूरी तहसीनी 18,19 और 20 फरवरी को खानकाहे रजविया नूरिया तहसीनिया और जामिया तहसीनिया जिया उल उलूम के पास चौक में मनाया जाएगा। खानकाह के मीडिया प्रभारी सगीर उद्दीन नूरी ने बताया कि उर्स-ए-तहसीनी के सभी कार्यक्रम दरगाह के सज्जादानशीन और तहरीक तहसीने मुस्तफा …

बरेली,अमृत विचार। नबीरा-ए-आला हजरत मुफ्ती तहसीन मियां का 15 वां उर्स-ए-कादरी नूरी तहसीनी 18,19 और 20 फरवरी को खानकाहे रजविया नूरिया तहसीनिया और जामिया तहसीनिया जिया उल उलूम के पास चौक में मनाया जाएगा।

खानकाह के मीडिया प्रभारी सगीर उद्दीन नूरी ने बताया कि उर्स-ए-तहसीनी के सभी कार्यक्रम दरगाह के सज्जादानशीन और तहरीक तहसीने मुस्तफा (टीटीएम) के संस्थापक मौलाना हस्सान रजा खां नूरी की निगरानी और सरपरस्ती में होंगे। गुरुवार को उर्स-ए-तहसीनी का आगाज परचम कुशाई के साथ किया जाएगा।

शाम 6 बजे पैराडाइज शादी हाल के पास से तहसीनी परचम का जुलूस परचम कमेटी द्वारा रवाना किया जाएगा। खानकाह तहसीनी के मोहतमिम इंजीनियर सुहैब रजा खां जुलूस का स्वागत करेंगे, और सज्जादानशीन द्वारा परचम कुशाई की जाएगी। जश्ने तहसीने मिल्लत का भी आयोजन होगा।

उर्स के कार्यक्रम में दरगाह आला हजरत के प्रमुख सुब्हानी मियां, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां, काजी-ए-हिंद मौलाना असजद मियां शिरकत की दावत दी है। दिन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मौलाना मुख्तार अहमद कादरी, मौलाना शकील मिस्बाही आदि तकरीर करेंगे।

नईम तहसीनी, आजम तहसीनी, नदीम तहसीनी, शाहरुख तहसीनी, इश्तियाक तहसीनी आदि नातो मनकबत का नजराना पेश करेंगे। 18 फरवरी को जश्ने नात मनकबत और मुशायरा रात 10:45 बजे तक, दूसरे दिन 19 फरवरी को मुफ्ती-ए-आजम हिंद कान्फ्रेंस रात 10:45 तक और बाद में मुफ्ती ए आजम हिंद का कुल, 20 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से मसलक-ए-आला हजरत कान्फ्रेंस आयोजित होगी, और दोपहर 12:30 बजे तहसीन मियां के कुल की रस्म अदा की जाएग।

कुल से पहले तहसीनी एजेंडा पेश किया जाएगा। कमेटी की तरफ हुई प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि कोराना गाइड लाइन का ख्याल रखने के लिए अकीदतमंदों से अपील की गई है। प्रेस कान्फ्रेंस में सज्जादानशीन के छोटे बेटे मौलाना अमान रजा खां तहसीनी, अब्दुल वाजिद खां नूरी, जकी खां तहसीनी, वसीम तहसीनी, जाहिद तहसीनी,डाक्टर समी खां तहसीनी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए, खराब मिली तो कार्रवाई करूंगा

संबंधित समाचार