उत्तराखंड: इन हिमवीरों के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम…सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। माइनस तापमान में भी हमारे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। कंधे पर हथियार और हाथ में डंडा लेकर चल रहे इन जवानों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई इन हिमवीरों के जज्बे और साहस को सलाम …

देहरादून, अमृत विचार। माइनस तापमान में भी हमारे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। कंधे पर हथियार और हाथ में डंडा लेकर चल रहे इन जवानों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई इन हिमवीरों के जज्बे और साहस को सलाम कर रहा है।

इस वीडियो में उत्तराखंड हिमालयी क्षेत्र में शून्य से नीचे के तापमान में जवान गश्त कर रहे हैं। 5,000 फीट ऊंचाई पर ये जवान पहरा दे रहे हैं। एक दूसरे के पीछे रस्सी का सहारा लेकर बिना रुके, बिना थके जवान आगे ही बढ़ते जा रहे हैं।

देखें ये एनआई से जारी इस वीडियो को-

संबंधित समाचार