New Zealand vs South Africa : मैट हेनरी की रिकॉर्ड गेंदबाजी, 95 रनों पर ऑल आउट हुई दक्षिण अफ्रीका की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्राइस्टचर्च। तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने अपने घरेलू मैदान हेगले ओवल में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन पर सात विकेट चटकाए जिससे न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 95 रन पर समेट दिया। बता दें कि 90 साल बाद किसी टेस्ट …

क्राइस्टचर्च। तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने अपने घरेलू मैदान हेगले ओवल में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन पर सात विकेट चटकाए जिससे न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 95 रन पर समेट दिया। बता दें कि 90 साल बाद किसी टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार 100 रनों से कम पर ऑल आउट हुई है। इसके पहले साल 1932 में दक्षिण अफ्रीकी टीम मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 36 रन बनाकर ऑल आउट हुई थी।

Image

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कप्तानी करते हुए पहली बार टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने बिलकुल सही साबित किया। पितृत्व अवकाश पर गए ट्रेंट बोल्ट की जगह टीम में शामिल किए गए हेनरी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नई गेंद संभाली। लंच तक ही दक्षिण अफ्रीका ने 44 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसमें हेनरी ने 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Image

दक्षिण अफ्रीका की टीम चाय के विश्राम से लगभग 25 मिनट चले 49.2 ओवर में ढेर हो गई। टीम की ओर से जुबेर हमजा ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। हेनरी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इससे पहले 93 रन पर चार विकेट था।

Image

न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 116 रन बना लिए थे। मेजबान ने 21 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल खत्म होने पर हेनरी निकोल्स 37 जबकि नील वैगनर दो रन बनाकर खेल रहे थे। निकोल्स ने डेवोन कॉनवे (36) के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के स्कोर के पार पहुंचाया।

Image

डुआने ओलीवर (36 रन पर दो विकेट) ने कॉनवे को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 36 रन के स्कोर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों लैथम (15) और विल यंग (08) के विकेट गंवा दिए। लैथम को ओलिवर ने बोल्ड किया जबकि यंग ने मार्को जेनसन (11 रन पर एक विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमाया।

ये भी पढ़ें : Glenn Maxwell and Vini Raman : भारतीय मूल की लड़की से शादी करेंगे ग्लेन मैक्सवेल, वायरल हो रहा Wedding कार्ड

संबंधित समाचार