अमेरिकी अधिकारी ने अंडमान में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोर्ट ब्लेयर। चेन्नई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत जूडिथ राविन ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी के जोशी से मुलाकात की और केन्द्र शासित क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार राविन ने बुधवार को राजनिवास में उप राज्यपाल …

पोर्ट ब्लेयर। चेन्नई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत जूडिथ राविन ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी के जोशी से मुलाकात की और केन्द्र शासित क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान के अनुसार राविन ने बुधवार को राजनिवास में उप राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्वीपसमूह में ढांचागत परियोजनाओं और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बयान में कहा गया कि दोनों ने केन्द्र शासित प्रशासन और नागरिक संस्थाओं के साथ साझेदारी पर भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें:- केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार

कुशीनगर हादसा: आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम, बोले- समय से आती एंबुलेंस तो बच जाती कइयों की जान

संबंधित समाचार