हल्द्वानी: कोविड-19 के मद्देनजर एक के बजाय दो हॉल में लगाई जाएंगी मतगणना टेबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। 10 मार्च को मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी है हैं। नैनीताल जनपद की छह विधानसभाओं की मतगणना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। 10 मार्च को मतगणना होगी।

जिला प्रशासन ने एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी है हैं। नैनीताल जनपद की छह विधानसभाओं की मतगणना कॉलेज में होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने कोविड-19 के मद्देनजर गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा है।

प्रत्येक विधानसभा के लिए 12-12 टेबल एक हॉल के बजाय दो हॉल में लगाई जाएंगी। वहीं, डाकमत पत्र के लिए और आरओ के लिए भी अलग से मतणना टेबल लगाई जाएगी। मतगणना के वीडियोग्राफी के भी इंतजाम किये जा रहे है। प्रत्येक टेबल में गणना प्रभारी, गणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर समेत तीन कर्मी तैनात किए जाएंगे। मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

22 फरवरी से शुरू होगा प्रशिक्षण

-विधानसभा चुनाव की मतगणना का प्रशिक्षण  22 फरवरी से प्रशिक्षण शुरू होगा।

-मतगणना में 252 कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जबकि 50 कर्मी आरक्षित होंगे। कई चरणों में कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा।

कोविड-19 गाइडलाइन के साथ होगी मतगणना

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि मतगणना में भी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। कर्मी हाथ में दस्ताने और मास्क पहनकर मतगणना करेंगे। सोशल दूरी और सैनिटाइजेशन का भी पालन किया जाएगा।

केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना में भी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन होगा। मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। कोरोना की वजह से अब एक के बजाय दो हॉल में टेबल लगाई जाएंगी। कर्मचारियों का कई चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

= अशोक जोशी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका