हरदोई: खेत से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। खेत से पैदल वापस लौट रहे किसान को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है। बताते चलें कि बघौली थाने के …

हरदोई। खेत से पैदल वापस लौट रहे किसान को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है।

बताते चलें कि बघौली थाने के झपलपुरवा मजरा बीकापुर निवासी अनीस कुमार गुरुवार की सुबह अपना खेत देखकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में बघौली- साण्डी रोड पर नरेश पुरवा के पास पीछे से आ रही तेज़ रफ्तार में बाइक सवार ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनीस काफी बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसका पता होते ही उसके घर वाले मौके पर पहुंच गए।

जख्मी अनीस को आनन-फानन में इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां पर इलाज चलने के कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बताते है कि करीब चार साल पहले अनीस की शादी हुई थी। कोतवाली शहर के एसएचओ दीपक शुक्ला के मुताबिक मेडिकल कालेज से मिली सूचना पर शव को कब्जे में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को बांटे जाएंगे 4.50 लाख जागरूकता कार्ड

संबंधित समाचार