ISL 2021-22 : आईएसएल के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की तारीखों का ऐलान, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट
मडगांव। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के 2021-22 सत्र के फाइनल का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 20 मार्च को किया जाएगा। यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रिकॉर्ड चौथी बार इस लुभावनी फुटबॉल लीग के फाइनल का आयोजन होगा। लीग के आयोजक ने गुरुवार को जानकारी दी। पहले चरण का सेमीफाइनल 11 मार्च …
मडगांव। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के 2021-22 सत्र के फाइनल का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 20 मार्च को किया जाएगा। यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रिकॉर्ड चौथी बार इस लुभावनी फुटबॉल लीग के फाइनल का आयोजन होगा। लीग के आयोजक ने गुरुवार को जानकारी दी। पहले चरण का सेमीफाइनल 11 मार्च और 12 मार्च को होगा। जबकि दूसरे चरण का सेमीफाइनल 15 मार्च और 16 मार्च को होना है।
Football Sports Development Limited (FSDL) today released the schedule for the Hero Indian Super League (ISL) 2021-22 Semi-Finals and Final.
Read more ?? https://t.co/eXSAzWei07 #HeroISL #LetsFootball
— Indian Super League (@IndSuperLeague) February 17, 2022
लीग के आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने गुरुवार को कार्यक्रम जारी करते हुए यह घोषणा की। आईएसएल के सबसे करीबी सत्र में से एक 2021-22 में अब भी नौ टीम के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। हैदराबाद एफसी की टीम अभी 29 अंक के साथ शीर्ष पर है।
इस बार सेमीफाइनल में विरोधी के मैदान पर गोल का नियम लागू नहीं होगा। लीग चरण का अंत सात मार्च को होगा। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को लीग शील्ड मिलेगी और उसे अगले सत्र में एएफसी चैंपियन्स लीग के ग्रुप चरण में सीधा प्रवेश मिलेगा।
ये भी पढ़ें : Ranji Trophy 2022: यश धुल की रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार शुरुआत, डेब्यू मैच में जड़ा शतक
