हल्द्वानी: भाभी से पति के अवैध संबंध, पत्नी को धक्के मारकर निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति पर भाभी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाने वाली पत्नी को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसएसपी ने एक हफ्ते में मामले की आख्या मांगी है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति पर भाभी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाने वाली पत्नी को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसएसपी ने एक हफ्ते में मामले की आख्या मांगी है।

गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी यासमीन ने बताया कि उसकी शादी मोहम्मदी चौक इंद्रानगर निवासी उवेश हसन पुत्र मसूद हसन से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद मेरा पति जब काम से घर आता तो पहले अपनी भाभी तरन्नुम के कमरे में जाता और वहां घंटों बैठता। मेरी पति के अपनी भाभी से अवैध सम्बन्ध है और आपत्ती करने सास यासमीन पर लाछन लगाने लगी।

उवेश ने तो साफ कह दिया कि वह यासमीन छोड़ सकता है, लेकिन तरन्नुम को नही। आरोप है कि मेरा पति और उसकी भाभी तरन्नुम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में एसी व बुलट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति उवेश, सास सुवालेहा और जेठानी तरन्नुम यातनाएं देने लगे।

पति जो भी कमाता उसे जुऐ में उड़ाता और भाभी तरन्नुम की ख्वाहिशें पूरी करता। इसका विरोध करने पर घर से धक्के मार कर यासमीन को निकाल दिया गया। बनभूलपुरा में रिपोर्ट लिखाई तो महिला सेल भेज दिया। जहां से यासमीन को वापस ससुराल भेज दिया गया। 1 अक्टूबर 2021 पति उवेश, सास स्वालेहा, ससुर मसूद हसन और जेठानी तरन्नुम ने फिर मारपीट की और घर से निकाल दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ससुरालियों के कहने पर दे दिया तीन तलाक
हल्द्वानी। आरोप है कि ससुरालियों के कहने पर पति उवेश ने यासमीन को तीन तलाक दे दिया। ससुर ने भी कहाकि अब भले ही हर्जा-खर्चा देना पड़े, लेकिन अब इसे वापस ससुराल नहीं लगाएंगे।हल्द्वानी। यासमीन ने बताया कि मुझे और मायके वालों को फंसाने के लिए उवेश ने खुद को कैंची मार ली। उस समय यासमीन 7 माह की गर्भवती थी और इसी अवस्था में उवेश ने यासमीन की कोख में लातें मारी। जिसके बाद रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।

अस्पताल आकर छीन लिया बच्चा
हल्द्वानी। यासमीन का कहना है कि उसने 24 जनवरी 2021 को एक पुत्र को जन्म दिया। पति व सास अस्पताल आ गए और बच्चे को छीन लिया। यासमीन की मां ने बच्चे को छुड़ाया। यासमीन से अस्पताल में मारपीट की गई और बच्चा न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

संबंधित समाचार