हल्द्वानी: इस नेता ने कहा अपनी विधानसभा क्षेत्र में वोट न देने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ न्यायालय जाऊंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  नैनीताल में एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता ने विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी बनकर अपना वोट न देने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग और न्यायालय की शरण लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बाहर से आए प्रत्याशी लोगों से वोट डालने की अपील तो करते हैं लेकिन वो अपने वोटिंग …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  नैनीताल में एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता ने विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी बनकर अपना वोट न देने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग और न्यायालय की शरण लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बाहर से आए प्रत्याशी लोगों से वोट डालने की अपील तो करते हैं लेकिन वो अपने वोटिंग क्षेत्र में जाकर वोट नहीं करते हैं जो संविधान का अपमान है।

नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा के रहने वाले राजनेता पुष्कर सिंह मेहरा ने एक प्रेस वार्ता कर विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के वोट नहीं डालने को गंभीर बताते हुए भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत करने और न्यायालय में सूट फ़ाइल करने की बात कही है । पुष्कर पिछले 30 से 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और बीते 20 दिन पहले ही उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली ।

उन्होंने कहा कि दूसरी विधानसभाओं से किसी विधानसभा में चुनाव लड़ने आए प्रत्याशी क्षेत्र के लोगों से उनके पक्ष में वोट डालने को जरूर कहते हैं । लेकिन वही प्रत्याशी मतदान के रोज अपना मत डालने अपने क्षेत्र में नहीं जाते हैं । ऐसे में संविधान और चुनाव आयोग की उस धारणा या विचारधारा को ठेस पहुंचती है जिसमे कहा गया है कि सभी पात्र लोग मतदान में खुलकर हिस्सा लें और अपनी पसंद की सरकार चुनें । उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे प्रत्याशी लोकतंत्र का संरक्षण नहीं कर रहे हैं ।

संबंधित समाचार