हल्द्वानी: कालाढूंगी विधानसभा में भितरघात, भाजपा के बड़े पदाधिकारी दे रहे इस्तीफे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जहां विधायक प्रत्याशी अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर भितरघात करने तथा चुनाव हराने का षड्यंत्र करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, अब कार्यकताओं में असंतोष खुल कर सामने आने लगा है। कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग मंडल के कई कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा किए जाने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जहां विधायक प्रत्याशी अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर भितरघात करने तथा चुनाव हराने का षड्यंत्र करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, अब कार्यकताओं में असंतोष खुल कर सामने आने लगा है। कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग मंडल के कई कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा किए जाने के कारण मंडल अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है तो कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्याशी पर भी अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र संयोजक महेश चंद्र पन्त, बूथ अध्यक्ष ललित मोहन छिमवाल, मंडल मंत्री नवीन पांडेय तथा मंडल महामंत्री गैबुआ हरीश ढोंडियाल शामिल हैं। महेश चंद्र पंत ने बताया कि हमारे ऊपर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। इस वजह से पदों से इस्तीफा दिया गया है। बताया गया कि इस्तीफा देने वाले कुछ और भी पदाधिकारी हैं। कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि अब कोई भी कदम पार्टी फोरम में अपनी पूरी बात रखने के बाद ही उठाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस बार भाजपा को चुनाव के दौरान भितरघात से जुझना पड़ा है। इस बार भाजपा के कई नेताओं ने बागी होकर चुनाव लड़ा है। पार्टी नेतृत्व ने कुछ बागियों को मना लिया था। हालांकि भितरघात होने की बात से पार्टी के बड़े नेता भी मना नहीं कर रहे हैं।

संबंधित समाचार