पीलीभीत: चुनावी माहौल के बीच धार्मिक स्थल में खुराफात
पीलीभीत,अमृत विचार। चुनावी माहौल के बीच सुनगढ़ी क्षेत्र में खुराफाती सक्रिय हो गए। फिजा खराब की नियत से एक धर्मस्थल पर आस्था से जुड़ी सामग्री को आग लगा दी गई। इसकी जानकारी पर ग्रामीण जमा हो गए और नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके …
पीलीभीत,अमृत विचार। चुनावी माहौल के बीच सुनगढ़ी क्षेत्र में खुराफाती सक्रिय हो गए। फिजा खराब की नियत से एक धर्मस्थल पर आस्था से जुड़ी सामग्री को आग लगा दी गई। इसकी जानकारी पर ग्रामीण जमा हो गए और नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को निगरानी भी बढ़ा दी है। घटना शहर से सटे सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बरहा में हुई। यहां के एक धर्मस्थल पर पहुंचकर खुराफातियों ने शहर की फिजा बिगाड़ने के लिए धर्मस्थल की आस्था से जुड़ी कुछ सामग्री को आग लगा दी। बुधवार रात को किसी समय घटना को अंजाम दिया गया।
गुरुवार सुबह लोग धर्मस्थल पर पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद आस्था से खिलवाड़ की। इस वारदात को लेरक नाराजगी जताकर हंगामा कर दिया। एक राजनीतिक दल से जुड़े कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की निंदा करते हुए खुलासे की मांग शुरू कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सीओ सिटी सुनील दत्त, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को बातचीत कर शांत कराया गया। जिसके बाद आरोपी के बारे में छानबीन को टीम लगा दी। दोबारा शरारत न कर दी जाए, इसके लिए भी पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस गई थी। मामले की जानकारी जुटाई गई। ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन चल रही है। शरारत करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। — सुनील दत्त, सीओ सिटी
