लखीमपुर-खीरी: सरकार दंगे कराती थी योगी सरकार माफियाओं पर बुलडोजर चला रही है
लखीमपुर/मोहम्मदी-खीरीअमृतविचार। सपा के शासनकाल में गुंडाराज, भ्रष्टाचार चरम पर था। हर रोज दंगे होते थे फिरौती मांगी जाती थी बेटियां सड़क पर नही निकल पाती थी बड़ी बड़ी घटनाएं घट रही थी जिससे लोग परेशान थे, लेकिन 2017 के चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर इन सभी अपराधों पर लगाम लगा दी …
लखीमपुर/मोहम्मदी-खीरीअमृतविचार। सपा के शासनकाल में गुंडाराज, भ्रष्टाचार चरम पर था। हर रोज दंगे होते थे फिरौती मांगी जाती थी बेटियां सड़क पर नही निकल पाती थी बड़ी बड़ी घटनाएं घट रही थी जिससे लोग परेशान थे, लेकिन 2017 के चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर इन सभी अपराधों पर लगाम लगा दी है।
इस बार भी पूरे प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा यूपी में अपना झंडा गाड़ने वाली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लिए ऐसे कार्य किए हैं जो मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गरीबों के हित में तमाम योजनाएं चला रखी हैं। जिससे सभी वर्ग के लोगों को फायदा मिल रहा है।
उक्त बातें मोहम्मदी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से कहीं। जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी सरकार है जो गरीबों के हितों की बात करती है। भाजपा में गरीब को जहां आवास मिले वहीं मौजूदा समय में दो बार निशुल्क राशन भी मुहैया कराया जा रहा है।
सपा सरकार पर हमला बोलते हुए श्री शाह ने कहा कि यूपी में जब से योगी आदित्यनाथ ने सीएम के तौर पर कुर्सी संभाली थी मानो तभी से ही यूपी में गुंडाराज समाप्त हो गया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों ही परिवारवाद करती हैं। जिसका खामियाजा इस बार उन्हें हार कर भुगतना पड़ेगा।
श्री शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा की सरकार ने अपराधी या तो जेल में रहना पसंद करते हैं। या फिर अपराध करने से घबराते हैं। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर भी तमाम तरह के कार्य किए हैं जिससे आज लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
बरेली: दो दिन बाद शुरू होगा बैडमिंटन टूर्नामेंट, पहली बार सभी बोर्ड के शिक्षक होंगे शामिल
