हल्द्वानी: फेसबुक पर अंजान से दोस्ती पड़ी भारी, महिला ने गहने-रुपयों के साथ गंवाई अस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आप भी सोशल मीडिया पर फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर अंजान लोगों से दोस्ती करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकते तो सावधान हो जाइए। क्योंकि फेसबुक पर अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करना आपको परेशानी में डाल सकता है। ऐसा ही एक मामला मसूरी थाने में दर्ज हुआ है जिसमें …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आप भी सोशल मीडिया पर फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर अंजान लोगों से दोस्ती करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकते तो सावधान हो जाइए। क्योंकि फेसबुक पर अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करना आपको परेशानी में डाल सकता है। ऐसा ही एक मामला मसूरी थाने में दर्ज हुआ है जिसमें पीड़ित महिला आईटीबीपी के जवान की पत्नी है। मामले में आरोपी के तार हल्द्वानी से जुड़े होने पर दर्ज एफआईआर को हल्द्वानी के मुखानी थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति आइटीबीपी में तैनात हैं। 2019 में वह हल्द्वानी की एक कॉलोनी में तीन बच्चों के साथ रहती थी। फेसबुक पर रोहित बिष्ट नाम से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को उसने स्वीकार कर लिया। युवक ने उसका मोबाइल नंबर लेकर वाट्सएप में बात शुरू कर दी। इसके बाद उसने मिलने की जिद की और घर आ गया। इस बीच उसने अपना सही नाम हर्षित बिष्ट बताया और कहा कि वह बीएसएफ में इंस्पेक्टर है। पहली बार मिलने पर ही उसने जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ दिन बाद वह कमरे में खुद ही आने लगा। इस दौरान आरोपी ने उससे 30 हजार रुपए व सोने का हार ले लिया।

इसके बाद आरोपी से तंग आकर महिला ने अपना मोबाइल नंबर बंद किया तो आरोपी ने पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद फिर शारीरिक संबंध बनाते समय अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। जुलाई 2020 में आरोपी ने फर्जी आइडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो फेसबुक में अपलोड कर दी, जिसके बाद आरोपी से परेशान होकर वह हल्द्वानी छोड़कर पति के पास चली गई। 24 अगस्त 2021 को आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में उसकी भतीजी को भेज दी, जिसके बाद पीड़िता ने पूरी आपबीती पति को बताई। परेशान पीड़िता ने फिनायल पीकर खुदकुशी का कोशिश भी की।

संबंधित समाचार