यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी ने सपा व बसपा पर साधा निशाना, कहा- मैनपुरी की चारों सीटें जीतेगी भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा /मैनपुरी। यूपी विधानसभा चुनाव में तीसरे फेज की वोटिंग से पहले सभी सियासी दल अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटे हुए है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को भाजपा के स्टार प्रचारक व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी पहुंचे हैं। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री …

आगरा /मैनपुरी। यूपी विधानसभा चुनाव में तीसरे फेज की वोटिंग से पहले सभी सियासी दल अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटे हुए है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को भाजपा के स्टार प्रचारक व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी पहुंचे हैं। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज शाम को प्रचार खत्म होगा। इस बार ध्यान रखना कि मैनपुरी की चारों सीटें भाजपा जीतेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री मैनपुरी के क्रिश्चियन ग्राउंड में आज दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे हैं। उनके आने से पहले ही मैदान में हजारों की संख्‍या में लोग जुट चुके थे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मयन ऋषि की पावन धरती को प्रणाम करता हूं। मैनपुरी भारत की ऋषि परम्परा से जुड़ी है। मै यहां आता हूं तो महाराजा तेज सिंह की भी याद आती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां कि सीटें उत्तर प्रदेश व देश को नेतृत्व देता था, लेकिन सपा व बसपा की सरकरों ने इसकी ऐसी दुर्गति कर दी थी कि इसके अस्तित्व पर ही सवाल खड़ हो गया था।

यह भी पढ़ें:-बीएमसी की सीटें बढ़ाने को चुनौती संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

संबंधित समाचार