बहराइच: मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस हुई बीमार, खींचकर ले जाया गया ब्लॉक
बहराइच। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्रा में मरीजों को ले जाने वाला एंबुलेंस खराब हो गया। जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। उसे दूसरे एंबुलेंस की मदद से ब्लॉक पहुंचाया गया। मोतीपुर तहसील क्षेत्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्रा डिलेवरी प्वाइंट का अस्पताल है। यहां क्षेत्र की काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। …
बहराइच। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्रा में मरीजों को ले जाने वाला एंबुलेंस खराब हो गया। जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। उसे दूसरे एंबुलेंस की मदद से ब्लॉक पहुंचाया गया। मोतीपुर तहसील क्षेत्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्रा डिलेवरी प्वाइंट का अस्पताल है। यहां क्षेत्र की काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं।
साथ ही बाघ और तेंदुए के हमले के घायल लोग अस्पताल पहुंचाए जाते हैं। जिससे यहां पर 108 और 102 एंबुलेंस हमेशा तैनात रहती है। गुरुवार शाम को मरीज के यहां से फोन आने पर 108 एंबुलेंस के चालक ने वाहन स्टार्ट किया, लेकिन वाहन स्टार्ट होकर आगे नहीं बढ़ सका। इस पर सूचना एंबुलेंस के जिला प्रबंधक को जानकारी दी गई।
जिला प्रबंधक के निर्देश पर 108 एंबुलेंस को 102 एंबुलेंस से जोड़कर ब्लॉक पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक एंबुलेंस सही नहीं हो सका। इस मामले में सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह का कहना कि तकनीकी खामी वाहन में आते रहते हैं। एंबुलेंस को सही कराकर पुनः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है।
तो मरीजों को नहीं मिल सकी एंबुलेंस
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी 108 एंबुलेंस गुरुवार शाम को खराब हुई। ऐसे में एंबुलेंस के लिए फोन करने वाले मरीजों को वाहन नहीं मिल सका होगा। दो मरीज एंबुलेंस नहीं पा सके।
यह भी पढ़ें:-कैस्पर रूड पेट की चोट के कारण रियो ओपन से हटे, बारिश के कारण खेल रुका
