बहराइच: जिला बदर का उल्लंघन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जमोग बाजार निवासी युवक को जिला मजिस्ट्रेट ने छह माह के लिए जिला बदर किया। इसके बावजूद घर पर निवास करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के जामोग बाजार निवासी मनोज कुमार विश्वास का बेटा नील रतन विश्वास गुंडा एक्ट का अभियुक्त है। बीते दिनों जिला …

बहराइच। जमोग बाजार निवासी युवक को जिला मजिस्ट्रेट ने छह माह के लिए जिला बदर किया। इसके बावजूद घर पर निवास करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के जामोग बाजार निवासी मनोज कुमार विश्वास का बेटा नील रतन विश्वास गुंडा एक्ट का अभियुक्त है। बीते दिनों जिला मजिस्ट्रेट ने अपराधी को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया था। इसके बावजूद वह घर पर निवास कर रहा था। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ऐसे अपराधी विधान सभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।

इसको लेकर इनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, संदीप कुमार और राधा मिश्रा की टीम ने गुरुवार रात को नौ बजे जमोग बाजार में अभियुक्त के घर छापेमारी की। मौके से जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े-तेजस्वी प्रकाश की इन अदाओं को देखकर आप भी हो जाएंगे उनके दिवाने

संबंधित समाचार