हरदोई: पत्नी ने ही पति को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शफीक उर्फ चंदा की उसी की पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने पति की हत्यारिन पत्नी को गिरफ्तार कर मल्लावां कोतवाली के गंज जलालाबाद में हुई मर्डर का खुलासा किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने शफीक उर्फ चंदा की हत्या का खुलासा करते हुए बताया …

हरदोई। शफीक उर्फ चंदा की उसी की पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने पति की हत्यारिन पत्नी को गिरफ्तार कर मल्लावां कोतवाली के गंज जलालाबाद में हुई मर्डर का खुलासा किया है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने शफीक उर्फ चंदा की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 13/14 फरवरी की रात गंज जलालाबाद निवासी शफीक उर्फ चंदा पुत्र रफीक की किसी धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए इसके खुलासे के लिए गहराई से छानबीन करनी शुरू कर दी थी।

मना करने पर भी बेटी से बात करती थी हत्यारोपी परवीन

एसपी श्री द्विवेदी ने बताया कि शफीक उर्फ चंदा की बेटी ने अपनी मर्ज़ी से शादी कर ली थी। शफीक उर्फ चंदा और उसके घर वाले इसके खिलाफ थे, जबकि उसकी पत्नी परवीन मना करने के बाद भी अपनी बेटी से बराबर बातचीत करती रहती थी।

परवीन के इस ज़िद्दीपन के चलते शफीक उर्फ चंदा अलग-थलग पड़ चुका था। मल्लावां पुलिस के अलावा एसओजी और स्वाट टीम ने परत-दर-परत छानबीन करते हुए वारदात का खुलासा करते हुए शफीक उर्फ चंदा की पत्नी परवीन को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही उसी की निशानदेही पर हत्या को अंजाम देने वाली कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।

परवीन ने जुर्म किया स्वीकार

एसपी श्री द्विवेदी ने आगे बताया है कि पूछताछ के दौरान परवीन ने अपना जुर्म इकबाल करते हुए कड़ी-दर-कड़ी वारदात की वजह बताई। परवीन की गिरफ्तारी में मल्लावां कोतवाली के एसएचओ सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबिल राम आसरे, अभिषेक सिंह,शिवम कुमार, सचिन बिहान और सोनम सिंह शामिल रहीं।

सच साबित हुआ शक

हरदोई। गंज जलालाबाद के शफीक उर्फ चंदा की हत्या किसी करीबी ने अंजाम दी। इस बात का पहले ही इशारा किया गया था। पुलिस भी इस इशारे को पूरी तरह समझ कर पड़ताल कर रही थी। हालांकि बताया गया है कि पुलिस सारी कहानी पहले ही समझ चुकी थी। लेकिन उसे मौके की तलाश थी। मौका मिलते ही उसने असलियत को सामने ला दिया।

परवीन की करतूत की हो रही थू-थू

हरदोई। शफीक उर्फ चंदा की हत्या के खुलासे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। भोली-भाली दिखाई देने वाली उसकी पत्नी परवीन इतनी शातिर निकलेगी,इस बारे में किसी ने सोंचा भी नहीं था। हर कोई हत्यारिन पत्नी के नाम पर थू-थू कर रहा है। इस वारदात में इज़्ज़त उछालने वाली बेटी भी शामिल होगी।लोग ऐसा कहते सुने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: वेतन की मांग को लेकर मुखर हुए पालिका कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

संबंधित समाचार