पीलीभीत: नेशनल एवं स्टेट टीचर्स रिसोर्स के लिए चार शिक्षक चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, पीलीभीत, अमृत विचार। नेशनल एवं स्टेट टीचर रिसोर्स रिपोजिटरी के लिए जनपद से चार शिक्षकों का चयन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया गया। सभी के द्वारा कोविड तथा पोस्ट कोविड परिस्थिति में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार के लिए प्रयास किए गए थे। गौरतलब है कि विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के …

बीसलपुर, पीलीभीत, अमृत विचार। नेशनल एवं स्टेट टीचर रिसोर्स रिपोजिटरी के लिए जनपद से चार शिक्षकों का चयन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया गया। सभी के द्वारा कोविड तथा पोस्ट कोविड परिस्थिति में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार के लिए प्रयास किए गए थे।

गौरतलब है कि विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में जनपद के शिक्षा से जुड़े हुए व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। चयन समिति में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर के प्राचार्य एसएम सिद्दिकी, पीलीभीत के जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिलाधिकारी द्वारा नामित शिक्षाविद उपाधि महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रणव शास्त्री रहे।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

विस्तार से बताया गया कि उन्होंने क्या रचनात्मक कार्य किए हैं, जिससे समाज, देश, विद्यालय के बच्चों तथा शैक्षणिक सुधार में क्या प्राप्तियां हुई हैं। समस्त प्रतिभागियों में से कुल चार प्रतिभागियों का चयन करके राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश को प्राप्त कराना था। निर्णायक मंडल द्वारा डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा, एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता टीएच खान, सहायक अध्यापक संतोष खरे, अनीता विश्वकर्मा आदि का चयन किया गया।

ये भी पढ़े-

सफाईकर्मी की मौत पर गुस्साए कर्मचारी, दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

संबंधित समाचार