मुरादाबाद : 22 करोड़ रुपए के बकाया वेतन व ग्रेच्युटी भुगतान न होने पर दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। क्षेत्रीय गांधी आश्रम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बकाए वेतन, ग्रेच्युटी के लंबित भुगतान के लिए शुक्रवार को धरना दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आश्रम प्रबंधन पर 175 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बाइस करोड़ रुपए का बकाया भुगतान रोकने का आरोप लगाया। संगठन के संयोजक नंदलाल कुशवाहा ने प्रबंधन पर हठवादिता का आरोप लगाया। कहा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। क्षेत्रीय गांधी आश्रम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बकाए वेतन, ग्रेच्युटी के लंबित भुगतान के लिए शुक्रवार को धरना दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आश्रम प्रबंधन पर 175 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बाइस करोड़ रुपए का बकाया भुगतान रोकने का आरोप लगाया।

संगठन के संयोजक नंदलाल कुशवाहा ने प्रबंधन पर हठवादिता का आरोप लगाया। कहा कि भुगतान न मिलने से हम सभी और हमारा परिवार भुखमरी की स्थिति में है। विरोध जताने वालों में अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र, सह संयोजक सुभाष शाही आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार