उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव के परिणामों से डरी है भाजपा, कर सकती है ईवीएम से छेड़छाड़: हरीश रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में भले ही 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गया हो लेकिन अब ईवीएम को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। यह सवाल कोई और नहीं बल्कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने उठाए हैं। चुनाव के बाद भी जनता के बीच …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में भले ही 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गया हो लेकिन अब ईवीएम को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। यह सवाल कोई और नहीं बल्कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने उठाए हैं। चुनाव के बाद भी जनता के बीच घूम-घूमकर फीडबैक लेने में जुटे हरीश रावत ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है।

हल्दूचौड़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश के आंकड़े लिए हैं। कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के फीडबैक के अनुसार भाजपा हार रही है। जिसका अंदाजा भाजपा को लग गया है। जिससे बौखलाकर भाजपा द्वारा ईवीएम में छेड़छाड़ या फिर ईवीएम बदलने की घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सजग है। हरीश रावत ने पोस्टल बैलट को फाड़ने की भी आशंका जताई है। उनका कहना है कि पोस्टल बैलट को बदला भी जा सकता है। हरीश रावत कहते हैं कि विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर भाजपा डरी हुई है और इस तरह की सूचना है कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है, क्योंकि भाजपा सरकार में कुछ भी मुमकिन है।

संबंधित समाचार