खटीमा में तीन और नए कोरोना संक्रमित मिले, 35 केंद्रों में वैक्सीनेशन
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में शुक्रवार को तीन और नए कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य कर्मियों तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेट करने में जुटे रहे। जबकि शनिवार को 35 केंद्रों में वैक्सीनेशन किया जाएगा। नागरिक अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि 16 फरवरी के 150 सैंपल की जांच रिपोर्ट में तीनों नए …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में शुक्रवार को तीन और नए कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य कर्मियों तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेट करने में जुटे रहे। जबकि शनिवार को 35 केंद्रों में वैक्सीनेशन किया जाएगा।
नागरिक अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि 16 फरवरी के 150 सैंपल की जांच रिपोर्ट में तीनों नए कोरोना संक्रमित मिले। इधर, संक्रमण रोकने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक चिकित्सालय, पीएचसी देवरी, पीएचसी नगला तराई, पीएचसी चकरपुर, पीएचसी प्रतापपुर, नूरी मस्जिद, आंगनबाड़ी केन्द्र बिचपुरी, आंगनबाड़ी केन्द्र टिगरी, आंगनबाड़ी केन्द्र सुजिया, आंगनबाड़ी केन्द्र लोहियाहेड, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कुटरा, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मझोला दो, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर श्रीपुर बिछुआ, आंगनबाड़ी केन्द्र बन भुडिया, आंगनबाड़ी केन्द्र पटपुरा, आंगनबाड़ी केन्द्र उलधन, आंगनबाड़ी केन्द्र झनकट, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर टेडाघाट, आंगनबाड़ी केन्द्र ऊंची बगुलिया, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नौसर, आंगनबाड़ी केन्द्र वॉर्ड नंबर 13, आंगनबाड़ी केन्द्र चांदा भुडाई, आंगनबाड़ी केन्द्र शिव कॉलोनी, आंगनबाड़ी केन्द्र सड़ासड़िया, आंगनबाड़ी केन्द्र मोहम्मद पुर भुड़िया, आंगनबाड़ी केन्द्र जादवपुर, आंगनबाड़ी केन्द्र बंडिया दो, आंगनबाड़ी केन्द्र जमौर, आंगनबाड़ी केन्द्र चंदेली प्रथम, आंगनबाड़ी केन्द्र बानुसी, आंगनबाड़ी केन्द्र मेलाघाट, राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज बग्गा चौवन, ट्रैफोर्ड पब्लिक स्कूल चकरपुर, नोसगे पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य कर्मी में टीकाकरण करेंगे।
