गाजियाबाद में फिर दिखा रफ्तार का कहर, नशे में धुत कार चालक ने दो बच्चियों पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर
गाजियाबाद। जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजनगर एक्सटेंशन इलाके का है। यहां के हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास नशे में धुत एक तेज रफ्तार चालक ने सड़क पार कर रही दो नाबालिग बच्चियों पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से …
गाजियाबाद। जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजनगर एक्सटेंशन इलाके का है। यहां के हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास नशे में धुत एक तेज रफ्तार चालक ने सड़क पार कर रही दो नाबालिग बच्चियों पर कार चढ़ा दी।
इस हादसे में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद कार चालक एक ठेले से टकरा गया जिससे गाड़ी वहीं बंद हो गई जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले क पड़ताल में जुट गई है। बच्चियों की उम्र 13 और नौ साल बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: फिरोजाबाद में सपा और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा की जंग, सदर सीट पर बीजेपी का पलड़ा भारी
