आज का राशिफल | 19 फरवरी, 2022 – Aaj Ka Rashifal in Hindi – Amritvichar.com

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। मित्रों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। उच्च अधिकारी आपसे संतुष्ट रहेंगे। अपने काम को लेकर फोकस करेंगे। संतान की समस्याओं का समाधान होगा। वृष आज खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें। आज का काम कल पर न …

मेष

आज अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। मित्रों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। उच्च अधिकारी आपसे संतुष्ट रहेंगे। अपने काम को लेकर फोकस करेंगे। संतान की समस्याओं का समाधान होगा।

वृष

आज खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें। आज का काम कल पर न टालें। मित्रों के साथ खास विषय पर चर्चा कर सकते हैं। आपको नई-नई बातें जानने को मिलेगी। संतान को लेकर तनाव दूर होगा।

मिथुन

आज घर की आवश्यकताओं के बोझ में दबे रहेंगे। लोग आपके साथ होने का दिखावा कर सकते हैं। इसीलिए अपना मत प्रकट करने में सावधानी रखें। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। करियर को लेकर दिन काफी अच्छा रहेगा।

कर्क

आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे प्रसंन रहेंगे। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। भाई-बंधुओं के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह

आज का दिन थोड़ा तनावग्रस्त होगा। कुछ जरूरी कार्य अटक सकते हैं। कारोबार में अनुबंध होने की सम्भावना है। दांपत्य संबंधों में खर्चों के कारण थोड़ी खिट-पिट हो सकती है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपका अपमान हो।

कन्या

आज भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। छात्रों को मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। आपकी जीवनशैली व्यवस्थित रहेगी। विदेश में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

तुला

आज प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी समस्या होगी। अपने मित्रों पर अविश्वास न करें। आज आपको थकान महसूस होगी। इसीलिए आराम पर्याप्त मात्रा में करें। नींद पूरी न लेने के कारण अपच की समस्या हो सकती है। मन की बातें दूसरों से शेयर न करें।

वृश्चिक

आज परिवार के सदस्यों से राय लेना आपके लिए हितकर रहेगा। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय हो सकते हैं। रिलेशनशिप में प्रगाढ़ता आयेगी। आय के नए स्रोत निर्मित होंगे। जॉब में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में नए मित्र बन सकते हैं। आयात-निर्यात से आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में आपकी आय बढ़ेगी। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से धन लाभ हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। कोई पेन्डिंग डील आज आपके सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। धन की कमी के कारण जरूरी काम रुक सकते हैं। अधिकारियों के साथ तनाव दूर होगा।

कुंभ

आज कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखें। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी। अपने लक्ष्य से विचलित हो सकते हैं। इसीलिए आज सिर्फ अपने काम पर ही फोकस बनाये रखें। दूसरे कार्यों में दिमाग न लगाएं।

मीन

आज परिवार का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। घर में मित्रगण का आगमन हो सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। किसी मांगलिक उत्सव की योजना बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। दांपत्य संबंधों में ताजगी आएगी