बहराइच: पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगे 13 विधानसभा के कार्यकर्ता
बहराइच। प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को आयोजित सभा में 13 विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को पयागपुर विधान सभा के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी …
बहराइच। प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को आयोजित सभा में 13 विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को पयागपुर विधान सभा के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल ने बताया कि रैली में 13 विधानसभा के लोग शामिल होंगे। इसमें भाजपा 11 सीटों पर काबिज हैं। जबकि श्रावस्ती के इकौना और मटेरा विधानसभा से बसपा और सपा प्रत्याशियों ने 2017 के विधान सभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।
भाजपा युवा नेता निशंक त्रिपाठी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे बताया कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे पयागपुर के शिवदहा मोड़ के निकट क्षेत्रीय विधायक भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते क्षेत्रीय जनता में बहुत उत्साह है।
पीएम को बहराइच से है लगाव
प्रधानमंत्री मोदी जब संगठन के महासचिव थे तब 2002 में बहराइच के दौरे पर थे। वहीं पर मोदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फोन कर गुजरात भेजा। इसके बाद वह मुख्यमंत्री बने। प्रधान मंत्री 2014, 2017 और 2019 में भी भाजपा की चुनावी सभा को सम्बोधित कर चुके हैं। अब 22 फरवरी को वह जिले में सभा संबोधित करने के लिए आ रहे हैं।
पढ़ें- UP Night Curfew: यूपी में नाइट कर्फ्यू हुआ खत्म, पाबंदियों में मिली ढील
