हल्द्वानी: विभाग कर रहा बजट का इंतजार, परेशान ग्रामीणों को इस बार भी खुद ही ठीक करनी पड़ी नहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में सिंचाई नहर को ग्रामीणों ने सही कर दिया है। यह नहर इस माह हुई बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पिछले पांच माह में यह दूसरी बार है जब इस नहर के टूटने के बाद ग्रामीणों ने सही किया है। हालांकि सिंचाई विभाग अभी भी नहर को पूरी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में सिंचाई नहर को ग्रामीणों ने सही कर दिया है। यह नहर इस माह हुई बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पिछले पांच माह में यह दूसरी बार है जब इस नहर के टूटने के बाद ग्रामीणों ने सही किया है। हालांकि सिंचाई विभाग अभी भी नहर को पूरी तरह से ठीक करने के लिए बजट का ही इंतजार कर रहा है।

गौलापार में गौला नदी से भूमिगत सिंचाई नहर के जरिए 45 गांव में सिंचाई की व्यवस्था की जाती है। पिछले साल अक्टूबर में हुई भारी बारिश के चलते यह नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। नहर का एक हिस्सा धंस गया था, जिस वजह से पानी का आवागमन बंद हो गया था। पहले तो ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से लेकर तत्कालीन जनपद प्रभारी मंत्री यतिश्वरानन्द से नहर को ठीक करने की विनती की थी। लेकिन नहर के ठीक ना होने के बाद ग्रामीणों ने से स्वयं ही धन संग्रह और श्रमदान करके नहर को ठीक कर दिया था। अब फरवरी में यह नहर एक बार फिर से बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई।

नहर के अंदर भारी मात्रा में मलबा गिर गया और इसका एक हिस्सा फिर से टूट गया। इस बार भी ग्रामीण सिंचाई विभाग के पास पहुंचे तो विभाग के अधिकारियों ने आचार संहिता लगे होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से मिलजुल कर और नहर को ठीक कर दिया। खेड़ा के पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया और अपने संसाधनों का भी इस्तेमाल किया।  जिसके बाद नहर में 7 दिन काम करने के बाद शुक्रवार को नहर से पानी एक बार फिर से शुरू हो गया है। सहयोग करने में भुवन लोशाली, बालकिशन सुयाल, जगदीश बिष्ट, रघुवर सिंह, पंकज बिष्ट, दिनेश फुलारा, मोहन चंद्र, पप्पू मौर्य, लालता प्रसाद, नन्हे जय वीर, दुर्गेश मौर्य आदि थे।

अब आगे की चिंता
हल्द्वानी। ग्रामीणों ने बताया कि नहर को अभी काम चलाऊ तौर पर ही ठीक किया गया है। इस बार अगर सिंचाई विभाग ने इस नहर को पूरी तरह से ठीक नहीं किया तो बारिश के दिनों में यह नहर फिर से धंस जाएगी। जिस वजह से गांवों में पानी का संकट बन जाएगा।

सिंचाई विभाग का बजट का इंतजार
हल्द्वानी सिंचाई विभाग के ईई एसके बिष्ट ने बताया कि शासन में नहर को ठीक करने को लेकर बजट भेज दिया गया है। आचार संहिता खत्म होने के बाद बजट आने की उम्मीद है। जिसके बाद इस नहर को ठीक किया जा सकता है।

अगर बरसात से पहले नहर का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो पूरे गौलापार की फसलें सूख सकती हैं। जिसकी जिम्मेवारी सिंचाई विभाग की होगी।- अर्जुन बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य

संबंधित समाचार