अयोध्या: पत्रकार की पिटाई के मामले में सपा नेता पर हुआ केस दर्ज
अयोध्या। बीती रात महराजगंज थाने पर हुए चुनावी बवाल की कवरेज करने गए एक पत्रकार से जमकर मारपीट की गई। साथ ही मोबाइल, चेन व नकदी भी छीन ली गई थी। पुलिस ने मामले में एक सपा नेता को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में थाना …
अयोध्या। बीती रात महराजगंज थाने पर हुए चुनावी बवाल की कवरेज करने गए एक पत्रकार से जमकर मारपीट की गई। साथ ही मोबाइल, चेन व नकदी भी छीन ली गई थी। पुलिस ने मामले में एक सपा नेता को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में थाना महराजगंज के नेव कबीरपुर चौराहे के पास सपा प्रत्याशी अभय सिंह व भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह के बीच जमकर बवाल हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स पहुंच गई। इस दौरान एक अखबार के पत्रकार राम प्रकाश त्रिपाठी घटना की कवरेज करने पहुंच गए। मारपीट कर रहे लोगों ने आव देखा न ताव और राम प्रकाश से ही मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसका मोबाइल, चेन और कुछ नकदी भी छीन ली। राम प्रकाश त्रिपाठी ने थाना महाराजगंज में सपा नेता शंभूनाथ सिंह उर्फ दीपू सिंह व कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 394 व 308 के तहत केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़े-अयोध्या: हेट स्पीच न रोके जाने पर आज मौन व्रत रखेगें कम्युनिस्ट प्रत्याशी
