रायबरेली में प्रियंका गांधी ने की नुक्कड़ सभा, कहा- सिर्फ कांग्रेस करती है महिलाओं की चिंता
रायबरेली। रायबरेली में कांग्रेस का गढ़ बचाने उतरीं पार्टी महासचिव, प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा की। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कहा था कि युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन आपको अब तक रोजगार नहीं मिला। उन्होंने …
रायबरेली। रायबरेली में कांग्रेस का गढ़ बचाने उतरीं पार्टी महासचिव, प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा की। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कहा था कि युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन आपको अब तक रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आप सब बात करते हो लेकिन विकास की बात नहीं करते।
प्रियंका ने विपक्ष से पूछा- आपने महिलाओं के लिए क्या किया?
उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि आप सब बात करते हो लेकिन आपने महिलाओं के लिए क्या किया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आधी आबादी की बात कोई पार्टी नहीं कर रही है। महंगाई और समाज का बोझ कौन उठाया है. सबको पता है कि महिलाओं ही घर का बोझ उठाती हैं। उन्होंने कहा कि आप क्या सोचते हैं दो सिलेंडर दे दिया तो महिलाओं खुश हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो चालीस फीसदी महिलाओं को विधायक बनने का मौका दे रही है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: मतदानकर्मियों के लिए इस बार रहेगी नई व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर चाय-नाश्ते का रहेगा इंतजाम!
LIVE: जोहवा शर्की, रायबरेली में नुक्कड़ सभा।#कांग्रेस_आपके_द्वार
https://t.co/s8WDSgj6CA— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 19, 2022
