पीलीभीत: शांतनु ठाकुर कल करेंगे पूरनपुर और बरखेड़ा में जनसभाएं, बनाएंगे भाजपा के पक्ष में माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/गजरौला, अमृत विचार। रविवार को बीजेपी के स्टार प्रचारक बंगाल के सांसद शान्तनु ठाकुर पूरनपुर और बरखेड़ा विधानसभा में बंगाली समुदाय को संबोधित करेंगे। जिले की पूरनपुर और बरखेड़ा विधानसभा में बंगाली मतदाताओं की तादाद काफी है। माना जाता है कि बंगाली भाजपा का वोट बैंक रहा है। माला स्टेशन को हाल्ट बनाए जाने से …

पीलीभीत/गजरौला, अमृत विचार। रविवार को बीजेपी के स्टार प्रचारक बंगाल के सांसद शान्तनु ठाकुर पूरनपुर और बरखेड़ा विधानसभा में बंगाली समुदाय को संबोधित करेंगे। जिले की पूरनपुर और बरखेड़ा विधानसभा में बंगाली मतदाताओं की तादाद काफी है। माना जाता है कि बंगाली भाजपा का वोट बैंक रहा है।

माला स्टेशन को हाल्ट बनाए जाने से आक्रोशित बंगाली समुदाय दो माह से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहा है। इससे भाजपा की झोली से बंगाली वोटर खिसकता नजर आ रहा है। आज शांतनु ठाकुर पहली बार बांसुरी नगरी आ रहे हैं।

बताया जाता है कि बंगाली में मतुआ समाज शांतनु ठाकुर को अपने भगवान का वंशज मानते हैं। आज वे पूरनपुर विधानसभा की चंदिया हजारा व बरखेड़ा विधानसभा की न्यूरिया कॉलोनी और माला बाजार में बंगाली समुदाय को संबोधित करेंगे। वहीं कल पूरनपुर विधानसभा की पुरैना ता महाराजपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़े-

पीलीभीत: भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा पर एफआईआर, बिना अनुमति के बारात घर में की चुनावी सभा

संबंधित समाचार