बागेश्वर: एक किलो चरस समेत विदेशी महिला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट पुलिस और एसओजी की टीम ने एक विदेशी महिला को लगभग एक किलो से अधिक अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रही थी। इस दौरान आरोपी महिला को चरस की बड़ी खेप समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित …

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट पुलिस और एसओजी की टीम ने एक विदेशी महिला को लगभग एक किलो से अधिक अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रही थी। इस दौरान आरोपी महिला को चरस की बड़ी खेप समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-फरोख्त पर पुलिस की नजर है। जिसके तहत एसओजी और पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। शुक्रवार की देर शाम पुलिस और एसओजी टीम पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान पर थीं।

मुखबिर की सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला रायर निकोल निवासी फ्रांस, हाल निवासी कालीमठ, कसार देवी, जनपद अल्मोड़ा से पूछताछ की। तलाशी में महिला के कब्जे से अवैध 1.040 किलोग्राम चरस बरामद की। टीम ने मौके से आरोपित रायर निकोल को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

आरोपित महिला को अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है। टीम में उपनिरीक्षक विवेक चंद्रा, आरक्षी राजेंद्र प्रसाद, महिला आरक्षी शारदा गोस्वामी, एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला, आरक्षी राजेश भट्ट, रमेश सिंह, संतोष सिंह, बसंत पंत आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार