अमरोहा: वाहन की टक्कर से टैंपो पलटा, एक की मौत
डिडौली, अमृत विचार। बारात से लौट रहे टैंपो में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार दोपहर डिडौली कोतवाली …
डिडौली, अमृत विचार। बारात से लौट रहे टैंपो में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा शनिवार दोपहर डिडौली कोतवाली के क्षेत्र गांव चौधरपुर हाइवे पर हुआ। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पीठखेड़ा से प्रिंस राघव ,राकेश, राम अवतार, हिमांशु आदि बारात में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। टैंपो स्वामी चालक तपन सिंह निवासी गागंन खुद चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंपो बारातियों से भरा हुआ था। जैसे ही वह चौधरपुर पुल के नजदीक पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टैंपो में टक्कर मारी दी।
जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हिमांशु पुत्र चंद्रसेन निवासी सरथला चौकी जिला संभल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोग मुरादाबाद के रहने वाले हैं। हिमांशु की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि परिवार की जीविका चलाने के लिए हिमांशु अपने रिश्तेदार के यहां रहकर गागंन पर पकौड़ी का ठेला लगाता था।
