मुरादाबाद : लोकेश तिलकधारी ने धड़काया लोगों का दिल, टीवी स्क्रीन पर बिखेरेंगे ‘कलर्स’
मुरादाबाद/अमृत विचार। शहर के लोकेश तिलकधारी ने अनगिनत लोगों का दिल धड़का दिया। कलर्स टीवी पर धारावाहिक नागिन-6 के पर्दे पर लोकेश मंत्री की भूमिका में हैं। लोकेश केंद्रीय मंत्री हैं और अदाकारा उर्वशी ढोलकिया इनकी पत्नी हैं। शनिवार- रविवार की रात आठ बजे धारावाहिक प्रसारित हो रही है। टीवी स्क्रीन पर लोकेश को देख …
मुरादाबाद/अमृत विचार। शहर के लोकेश तिलकधारी ने अनगिनत लोगों का दिल धड़का दिया। कलर्स टीवी पर धारावाहिक नागिन-6 के पर्दे पर लोकेश मंत्री की भूमिका में हैं। लोकेश केंद्रीय मंत्री हैं और अदाकारा उर्वशी ढोलकिया इनकी पत्नी हैं। शनिवार- रविवार की रात आठ बजे धारावाहिक प्रसारित हो रही है। टीवी स्क्रीन पर लोकेश को देख लोग रोमांच से भर गए।
शहर के लाइनपार निवासी लोकेश तिलकधारी ने साल 2005 में फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म जिला गाजियाबाद में विवेक ओबरॉय के संग लोकेश स्क्रीन पर आए। अमला पगला दीवाना के दोनों फिल्मों अपने जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ काम किया। फिल्म जातिवाद में विलेन का काम किया। देसी कट्टे में सुनील शेट्टी की अपोजित भूमिका का निर्वाह किया। उधर, इस फिल्म में आशुतोष राणा के साथ काम करके लोकेश रोमांचित दिखे थे, जबकि चार दिन की चांदनी में तुषार कपूर के साथ खलनायक की भूमिका निभाई। भैया जी सुपरहिट में सनी देओल के साथ काम किया।
घायल रिटर्न में सनी देओल संग फाइटिंग का सीन उनके प्रशंसक याद करते हैं। फैमिली आफ ठाकुरगंज, दबंग-टू में सुपरस्टार सलमान खान के साथ सराहे गए। जबकि बालाजी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत कलर्स टीवी पर कवच महाशिवरात्रि में शहर के इस किरदार की भूमिका सराही गई थी। फैमिली वेब सीरीज और उल्लू बोर्ड में लीड रोल निभाने वाले लोकेश बहुत जल्दी वेब सीरीज के पुलिस इंक्वायरी फिल्म में नजर आएंगे। धारावाहिक नागिन-6 की भूमिका को लेकर उत्साहित लोकेश कहते हैं कि मेरे ऊपर दर्शकों के आशीर्वाद और दुआ का ही असर है। मुरादाबाद से छोटे शहर से चलकर रुपहले पर्दे पर लोगों की सेवा कर रहा हूं।
